फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहीर खान होंगे क्लीन बोल्ड, सागरिका घाटगे के साथ इस महीने करेंगे शादी

Fri, 15 Sep 2017 10:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
जहीर खान, सागरिका घाटगे
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी फिक्स हो गई है। हालांकि बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और क्रिकेटर जहीर खान की सगाई तो काफी पहले ही हो चुकी है। अब 38 वर्षीय जहीर ने 31 साल की सागरिका के साथ अपनी शादी की घोषणा भी कर दी है।
विज्ञापन


बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जहीर और सागरिका इस साल नवंबर में शादी करेंगे। जहीर की शादी की प्लानिंग भी शुरू हो चुकी है और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि 27 नवंबर को रिसेप्शन होगा। वेडिंग सेरेमनी दो जगह पर होगी एक मुम्बई और दूसरा पूणे।

पढ़ेंः- बारिश ने बिगाड़े  वेस्टइंडीज की 2019 विश्वकप में सीधी एंट्री के समीकरण 
 
बता दें कि युवराज सिंह और हरभजन सिंह के बाद अब क्रिकेटर जहीर खान भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। एक्ट्रेस सागरिका घाटके के साथ अफेयर को लेकर लंबे अरसे से चर्चा में थे। सगारिका और जहीर की नजदीकियां क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी में चर्चा में आईं थी। पिछले कई महीनों से जहीर और सागरिका साथ में हॉलिडे एंजॉय करते नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें