फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकटॉक वीडियो के लिए स्टंट कर रहे युवक की रीढ़ की हड्डी टूटी, मौत

Mon, 24 Jun 2019 06:13 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
Tik Tok logo
विज्ञापन
सोशल एप टिकटॉक पर वीडियो डालकर वाहवाही हासिल करने की कोशिश में स्टंट कर रहे एक 23 साल के युवक की रीढ़ की हड्डी टूटने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, तुमाकुरू जिले के गोदेकेरी क्षेत्र में रहने वाले कुमार ने हाल ही में अपने मोबाइल में टिकटॉक एप अपलोड की थी। कुमार ने 18 जून को इस एप पर वीडियो डालने के लिए अपने स्कूल के मैदान पर कलाबाजी खाने का स्टंट दिखाया, लेकिन संतुलन बिगड़ जाने के कारण नीचे गिरने से उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। 
विज्ञापन


कुमार को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच दिन तक इलाज के बाद रविवार को उसकी मौत हो गई। हालांकि स्टंट के दौरान उसकी बनाई गई वीडियो एप पर अपलोड हो गई थी, जिसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। बता दें कि चीनी कंपनी बाइटडांस की टिकटॉक एप को हानिकारक मानते हाल ही में मद्रास हाईकोर्ट ने उसे बंद कराने के आदेश केंद्र सरकार को दिए थे। हालांकि बाद में अदालत ने अपने आदेश को कुछ शर्तों के साथ वापस ले लिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें