फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान के कप्तान की बांग्लादेश को चेतावनी, कहा 'हम तो डूबे हैं सनम, तुमको भी ले डूबेंगे'

Mon, 24 Jun 2019 05:49 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
विज्ञापन

अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नायब ने बांग्लादेश के खिलाफ सोमवार को होने वाले मुकाबले से पहले रविवार को अपने प्रतिद्वंद्वी को आगाह करते हुए कहा, ‘हम तो डूबे हैं सनम, तुमको भी ले डूबेंगे। ’’ 

विज्ञापन


टूर्नामेंट में अफगानिस्तान ने अभी तक अपने सभी छह मैच गंवाएं हैं और वह टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। बांग्लादेश को अपनी उम्मीदें बरकरार रखने के लिए अफगानिस्तान पर  हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी। 

बांग्लादेश की टीम अच्छे लय में है और दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसी टीमों को हरा चुकी है और उसके इरादे बुलंद हैं वहीं अफगानिस्तान की टीम भी भारत को जबरदस्त टक्कर देने के बाद पूरे जोश में है और बांग्लादेश को हराकर पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। 
विज्ञापन


मैच से पहले मीडिया द्वारा गुलबदीन से जब बांग्लादेश के खिलाफ मैच के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, ‘‘हम तो डूबे हैं सनम, तुमको लेकर डूबेंगे।’’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें