कर्नाटक के बेलगावी जिले के गांव में 18वीं शताब्दी के स्वतंत्रता सेना संगोली रायन्ना की प्रतिमा लगाने का एक वर्ग के लोगों ने विरोध किया। इससे से तनाव पैदा हो गया। पुलिस को स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।
सूत्रों के मुताबिक रायन्ना के कुछ प्रशंसकों ने कर्नाटक महाराष्ट्र सीमावर्ती पीरनवाड़ी इलाके के एक चौराहे पर बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को उनकी प्रतिमा स्थापित कर दी। विरोध करने वाले ज्यादातर मराठी बोलने वाले थे। विरोध के बाद यह समाचार आग की तरह फैल गई और उससे इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। विरोध करने वाले लोग वहां शिवाजी की मूर्ति स्थापित करना चाहते थे।