फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल चढ़ाने को लेकर बवाल, कांवडियों और पुलिस के बीच मार-पीट

Tue, 09 Aug 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन
सावन के तीसरे सोमवार को बरेली जिले में चार स्थानों पर कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल हुआ। अलखनाथ मंदिर के पास डाक कांवड़ रोकने पर कांवड़िये पुलिस से भिड़ गए। यहां पुलिस की चीता बाइक जला और जीप पलट दी गई।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे में पुलिस ने हालात संभाले। कमुआ गांव में सड़क किनारे दो बैलों को मरा देख कांवड़िए भड़क गए जबकि अटा कायस्थान और हाफिजगंज में पुलिस से झड़प के बाद कावड़ियों ने जाम लगा दिया। सभी जगह कुछ घंटों में हालात काबू में हो गए।

सोमवार की सुबह 10.30 बजे डाक कांवड़ कछला से आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अलखनाथ मंदिर गेट पर सिपाही अजब सिंह यादव ने कांवड़ को रोकने की कोशिश की। इसे लेकर कहासुनी होने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच सिपाही ने जत्थे में शामिल एक कांवड़िये को डंडा मार दिया। इस पर भड़के कांवड़िये पुलिस से भिड़ गए, लोगों ने पुलिस की चीता मोबाइल बाइक को फूंक दिया। किला थाने की पुलिस की जीप में तोड़फोड़ कर पलट दिया। उसी वक्त वहां से गुजरी ट्रेन पर भी पथराव किया गया जिससे ट्रेन दस मिनट रुकी रही।

यहां भीड़ के बीच से चार फायर किए जाने की भी सूचना है। पुलिस के आला अधिकारियों ने पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे बाद हालात पर काबू पाया। आईजी, एसएसपी, एसपी सिटी समेत तमाम फोर्स मौके पर पहुंची तब कहीं मामला शांत हुआ।

उधर, बिथरी चैनपुर इलाके के कमुआ गांव के किसान मोहनलाल के चोरी हुए बैल बीसलपुर रोड किनारे मरे पड़े मिले। सूचना मिलने पर कमुआ गांव के लोगों के साथ इधर से गुजरने वाले कांवड़ियों ने बरेली-बीसलपुर रोड पर स्थित कमुआ तिराहे पर जाम लगा दिया।
 
विज्ञापन

कांवड़ियों ने गांव के सामने सुबह करीब आठ बजे जाम लगा दिया

फगवाड़ा में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
​पुलिस भीड़ को हटाने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच एक वाहन को दरोगा मोहम्मद जावेद ने पास करा दिया। कांवड़िये दरोगा पर पशुओं की गाड़ी पास कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।

भीड़ से किसी ने पत्थर फेंक दिया। इस पर पुलिस ने लाठियां भांजकर ग्रामीणों और कांवड़ियों को भगा दिया। एसएसपी आरके भारद्वाज ने दरोगा मोहम्मद जावेद के खिलाफ जांच बैठा दी है।

इसके अलावा थाना सीबीगंज के अटा कायस्थान गांव से होकर कांवड़ निकालने को लेकर बवाल हो गया। गुस्साए कांवड़ियों ने गांव के सामने सुबह करीब आठ बजे जाम लगा दिया और दरोगा बलराज सिंह के भिड़ गए। बाद में किसी तरह पुलिस ने कांवड़ियों को समझाकर मामला शांत किया।

हाफिजगंज में सेंथल-यादवपुर रोड पर चंदुआ गांव के केशव कुमार करीब 11 बजे कांवड़ लेकर आ रहे थे। उनकी कांवड़ में दूसरे समुदाय के युवक की स्कूटी से टक्कर लग गई। उसके बाद उसने विरोध करने पर केशव को थप्पड़ मार दिया। बाद में तमाम कांवड़िये और ग्रामीण इकट्ठा हो गए और जाम लगा दिया।

महिलाएं भी बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आईं। स्कूटी चालक के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने पर तीन घंटे बाद यहां जाम खुला। महिलाएं भी सड़कों पर उतर आईं।

-- वर्जन
मंदिर में पहले प्रवेश करने को लेकर कांवड़ियों में विवाद हो रहा था। इस दौरान सिपाही ने दोनों को समझाने की कोशिश की तो उससे धक्कामुक्की की।

इसी के बाद बात बढ़ी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, सीसीटीवी फुटेज देखकर अराजकता फैलाने वाले कांवड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी में सिपाही की गलती सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें