फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat Express: तेलंगाना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, आरपीएफ कर रही मामले की जांच

Sat, 11 Feb 2023 01:18 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर तेलंगाना के सिकंदराबाद और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई थी।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के महबूबाबाद जिले से गुजर रही सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे पर शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने पथराव किया। अधिकारियों ने बताया, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने इसका का संज्ञान लिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


नुकसान के बारे में पूछे जाने पर अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के विशाखापत्तनम पहुंचने के बाद इसका आकलन किया जाएगा। प्रारंभिक जांच के आधार पर अधिकारियों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है, संभवत कुछ बच्चों ने ट्रेन पर पथराव किया। अधिकारियों ने बताया कि आरपीएफ ने स्वत: संज्ञान लेकर केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर डिजिटल माध्यम से सिकंदराबाद (तेलंगाना) और विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई थी।

देश में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे ने इन ट्रेनों के रूट पर पड़ने वाले गांवों के लोगों को जागरूक करने का प्लान बनाया है। रेलवे इसके लिए मंडल स्तर पर जागरूक करने के लिए रेलवे कर्मचारियों की टीम बनाएगा।
विज्ञापन


भारतीय ट्रेन के आधुनिकीकरण के लिहाज से देशभर में कई वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही हैं। यह ट्रेन सेमी स्पीड की एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। लेकिन इन ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। लगभग हर रोज कहीं न कहीं से ट्रेन पर पथराव की सूचना आती है। इससे पहले, पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई थी। हालांकि इस पत्थरबाजी में ट्रेन या किसी यात्री को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें