फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nilesh Rane: पूर्व सांसद नीलेश राणे की कार पर पथराव, भाजपा-शिवसेना यूबीटी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

Fri, 16 Feb 2024 08:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई

सार

गुहागर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नीलेश राणे और शिवसेना (यूबीटी) नेता भास्कर जाधव के समर्थकों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पूर्व सांसद नीलेश राणे की कार पर पथराव किया गया। इसके बाद भाजपा और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। घटना दोपहर में गुहागर तालुका में पटपन्हाले कॉलेज के पास हुई। झड़प को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। मामले में डिप्टी सीएम ने उचित कार्रवाई की बात कही है। 

विज्ञापन


पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े
गुहागर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नीलेश राणे और शिवसेना (यूबीटी) नेता भास्कर जाधव के समर्थकों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

झड़प में कुछ कारें क्षतिग्रस्त हो गईं
उन्होंने कहा कि किसी ने पूर्व सांसद राणे की कार पर उस समय कथित तौर पर पथराव किया, जब वह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता घटनास्थल पर एकत्र हो गए और दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। झड़प में कुछ कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन


एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी
उन्होंने बताया कि पुलिस एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में है। नीलेश राणे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बड़े बेटे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नितेश राणे के भाई हैं।

डिप्टी सीएम ने उद्धव गुट पर साधा निशाना, कार्रवाई की बात कही
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने उद्धव गुट पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसे कायरतापूर्ण हमलों से कोई किसी को रोक नहीं सकता। यह सब उनकी हताशा को दर्शाता है। डिप्टी सीएम ने कहा कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें