भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुवाहाटी में खेले गए टी-20 मैच में टीम इंडिया को 8 विकेट से करारी हार मिली। जिसके बाद अज्ञात लोगों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की बस पर हमला किया। मंगलवार देर रात पुलिस ने दो लोगों को इस हमले के संबंध में गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्य से चीफ सेक्रेटरी को इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं और जल्द से जल्द रिपोर्ट मांगी है। इससे पहले उन्होंने असम के डीजीपी को आदेश दिया था कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
#Guwahati: 2 ppl taken in police custody in connection with stone-throwing incident on Australian cricket team last night
— ANI (@ANI) October 11, 2017
बता दें कि ओपनर एरोन फिंच ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर बस के टूटे हुए कांच की तस्वीर साझा करते हुए इस घटना की जानकारी दी थी। फोटो पर पिंच ने कैप्शन लिखा, ‘होटल लौटते हुए बस की खिड़की पर पत्थर मारा गया, ये डरावना है।’ फिंच के इस ट्वीट के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
Assam CM directed Chief Secy to conduct inquiry into incident & submit report, had earlier directed DGP Assam to immediately nab culprits.
— ANI (@ANI) October 11, 2017