फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल में बाल-बाल बचे पर्यटक, टूटकर गिरा 42 फुट का पत्थर

Wed, 22 Jun 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
लापरवाही के कारण पश्चिमी गेट पर पत्थर गिर गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
364 साल पहले तामीर हुए ताजमहल के संरक्षण में लापरवाही के कारण पश्चिमी गेट पर पत्थर गिर गया। मौसम विभाग के आफिस के छज्जे के ठीक ऊपर विनयरिंग का 42.5 फुट का पत्थर गिर पड़ा। शाम 6:30 बजे हुए इस हादसे में गनीमत ये रही कि कोई पर्यटक हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन


ताज से निकलने के बाद अधिकांश पर्यटक थक कर मौसम विभाग के आफिस के नीचे ही बैठ जाते हैं, लेकिन जिस समय ये हादसा हुआ, उस वक्त कोई सैलानी छज्जे के नीचे नहीं था।

दीवार पर चूने से चिपकाए गए पत्थर के गिरने की खबर पर एएसआई अधिकारियों ने इसकी फोटोग्राफी कराई और रिपोर्ट तैयार कर सर्किल आफिस भेज दी है। ताज में इससे पहले पूर्वी गेट पर छज्जे का पत्थर गिरा था तो वहीं, काली मस्जिद की छत का प्लास्टर गिरा था। दक्षिण पश्चिम मीनार की पिनेकल भी दो महीने पहले ही गिर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें