फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya Election: CM संगमा बोले- पार्टी बहुमत से कुछ सीटें दूर, पूरे परिणाम आने के बाद लेंगे अंतिम फैसला

Thu, 02 Mar 2023 02:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग

सार

संगमा ने कहा, मैं राज्य के लोगों को हमारी पार्टी को वोट देने के लिए धन्यवाद देता हूं। हम उनके आभारी हैं। हमारे पास अभी संख्या बल की कमी है और हम अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को वोट देने के लिए राज्य के लोगों का शुक्रिया अदा किया। संगमा ने कहा कि पार्टी अभी बहुमत हासिल करने के लिए कुछ सीटें दूर है। उन्होंने कहा कि पार्टी आगे का रास्ता तय करने से पहले अंतिम परिणामों का इंतजार करेगी।

विज्ञापन


एनपीपी ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है और 21 अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है। 27 फरवरी को हुए चुनावों की मतगणना जारी है।

संगमा ने कहा, "मैं राज्य के लोगों को हमारी पार्टी को वोट देने के लिए धन्यवाद देता हूं। हम उनके आभारी हैं। हमारे पास अभी संख्या बल की कमी है और हम अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद ही हम आगे का रास्ता तय करेंगे।"

यूडीपी उम्मीदवारों ने दो सीटों पर जीत हासिल की, जबकि आठ अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में इसके उम्मीदवार आगे चल रहे थे। एग्जिट पोल में मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी के बाद संगमा ने असम के अपने समकक्ष हिमंत बिस्व सरमा के साथ गुवाहाटी में बैठक की थी।
विज्ञापन


भाजपा तीन सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस ने एक-एक निर्वाचन क्षेत्र में जीत हासिल की है, और चार अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में आगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें