फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना में अभी भी बरकरार है दहशत: हुकुम सिंह 

Mon, 04 Jul 2016 05:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हुकुम सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन
कैराना पलायन को लेकर देशभर में हल्ला मचने के बाद भी यहां के हालात स्थिर नहीं दिखाई दे रहे हैं। बीजेपी सांसद हुकुम सिंह का यही मानना है। रविवार को नगर पालिका परिषद में प्रेसवार्ता आयोजित कर सांसद हुकुम सिंह ने कैराना की हालत को चिंताजनक बताते हुए प्रदेश सरकार को जमकर कोसा।
विज्ञापन


कहा कि स्थानीय पुलिस-प्रशासन सपा के प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने अभी कैराना में हुए ताजा मामले का हवाला देते हुए कहा कि सपा सरकार के प्रतिनिधि यानी प्रशासन कहता है कि कैराना सामान्य है, लेकिन यह बिल्कुल झूठ है।

कैराना में दो दिन पूर्व रामा सिनेमा के मालिक प्रदीप के कार्यालय में घुसकर गुंडों ने घुसकर मारपीट करते हुए लूटपाट की। जब इस संबंध में प्रदीप ने कोतवाली में शिकायत की, तो पुलिस-प्रशासन की निष्क्रियता के चलते आरोपियों ने प्रदीप की बहन के घर जाकर फैसला न करने पर हत्या किए जाने की धमकी दी।
विज्ञापन


इससे परिवार दहशत में है। उन्होंने बताया कि शामली जनपद का प्रशासन सांसद की भी नहीं सुनता है। प्रदीप मित्तल के चार सिनेमा घर थे, लेकिन अब मात्र एक ही रह गया है और तीन बंद हो चुके हैं। इसके चलते इनका तीन चौथाई परिवार कैराना से पलायन कर चुका है। इस संबंध में वे गृहमंत्री से मिलेंगे और सूबे में राष्ट्रपति शासन की मांग करेंगे। सांसद ने राज्यपाल और सीएम को इस संबंध में ई-मेल की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें