त्रिवेंद्रम में विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एशियानेट चैनल के कैमरामैन पर हमला कर दिया।
12:56 PM, 03-Jan-2019
केरल के मुख्यमंत्री ने बताया कि पंडलम में कल हुए हिंसक संघर्ष में कर्मा समिति के चंद्र उन्नीथन घायल हुए थे। आज अस्पताल में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
12:20 PM, 03-Jan-2019
कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे पर कहा कि हम आज केरल में काला दिन मना रहे हैं। राज्य सरकार भक्तों की भावनाओं को चुनौती दे रही है। राज्य सरकार के सौजन्य से जिन दो महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश किया वह कार्यकर्ता है, माओवादी है।
पंडलम में सबरीमाला कर्मा समिति और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ विरोध मार्च निकाला।
मुख्यमंत्री विजयन ने त्रिवेंद्रम में बताया कि सात पुलिस वाहन, केरल राज्य पथ परिवहन निगम की 79 बसे जलाई गई हैं। इसके अलावा 39 पुलिस कर्मियों पर हमले हुए हैं, इनमें से ज्यादातर महिलाएं हैं। महिला पत्रकारों पर भी हमले हुए हैं।
11:38 AM, 03-Jan-2019
केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराना है। सरकार ने अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाई है। संघ परिवार सबरीमाला को संघर्ष क्षेत्र बना रही है।
11:35 AM, 03-Jan-2019
पंडलम राज परिवार के सदस्य पीजीएस वरमा ने कहा कि त्योहारों के समय में मंदिर में हर रोज एक-दो आते हैं मगर सरकार के इस कदम के बाद अब संख्या घटकर 10-15 हजार हो गई है। सरकार माहौल हर दिन वहां लोगों को भेजकर परंपरा को भंग कर रही है।
11:28 AM, 03-Jan-2019
उच्चतम न्यायालय ने कहा कि सबरीमला के अधिकारियों के खिलाफ वकीलों के समूह द्वारा दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई उसके समक्ष लंबित पुनर्विचार याचिकाओं के साथ ही होगी।
उच्चतम न्यायालय ने दो महिलाओं के प्रवेश के बाद सबरीमला मंदिर अधिकारियों के मंदिर को बंद करने के फैसले के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर शीघ्र सुनवाई से इनकार किया। कोर्ट ने कहा कि इस मामला में सुनवाई के लिए पहले से ही 22 जनवरी की तारीख तय है।
11:21 AM, 03-Jan-2019
बीती रात एर्नाकुलम जिले के ग्रामीण इलाके में ड्यूटी पर तैनात स्पेशल ब्रांच की महिला पुलिस कर्मी पर हमला करने के मामले में पुलिस ने दो लोगो को पूछताछ के लिए हिरासत में और दो को गिरफ्तार किया है।
11:16 AM, 03-Jan-2019
सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के विरोध में भाजपा ने कोच्चि में निकाला विरोध मार्च।
11:15 AM, 03-Jan-2019
एन. के. प्रेमचंद्रन, केसी वेणुगोपाल, सुरेश कोडिकुन्नील और पी.के. कुंथलिकुट्टी ने सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव दिया है।
10:32 AM, 03-Jan-2019
भाजपा के वी मुरलीधरन ने कहा कि कल जिन दो महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश किया वह भक्त नहीं माओवादी थी। कम्युनिस्ट पार्टी ने पुलिस के साथ मिलकर योजना बनाई और तब महिलाओं प्रवेश किया। यह केरल सरकार और कम्युनिस्ट पार्टी का सुनियोजित षड्यंत्र है।
10:28 AM, 03-Jan-2019
महिलाओं के प्रवेश के बाद कल पंडलम में हुए पथराव और हिंसा के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
10:26 AM, 03-Jan-2019
सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के विरोध में हड़ताल के कारण प्रभावित बस सेवाओं के कारण तिरुवनंतपुरम सेंट्रल पर फंसे यात्रियों को एम्बुलेंस का उपयोग करके निकाला जा रहा है।
10:20 AM, 03-Jan-2019
केरल में भाजपा के अध्यक्ष पी.एस. श्रीधरन पिल्लई ने मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे पर कहा कि हम कानून का पालन करने हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे।
10:16 AM, 03-Jan-2019
केरल: पंडालम में सीपीआईएम और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में घायल हुए सबरीमाला कर्म समिति के एक 55 वर्षीय कार्यकर्ता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
08:52 AM, 03-Jan-2019
केरलः सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा बुलाए गए हड़ताल के मद्देनजर पथानमथिट्टा में सुरक्षा बढ़ाई गई।
08:51 AM, 03-Jan-2019
सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा बुलाए गए हड़ताल के मद्देनजर कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) ने आज केरल जाने वाली सारी बसों को रद्द किया।
सबरीमला में भगवान अयप्पा के मंदिर में दो महिलाओं के प्रवेश के विरोध में हिंदू संगठनों द्वारा आहूत सुबह से शाम तक 12 घंटे की हड़ताल शुरू हो चुकी है।
08:50 AM, 03-Jan-2019
शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, राज्य की राजधानी में ऑटो रिक्शे और दोपहिया वाहन रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर पर आते जाते दिखाई दिए,
08:50 AM, 03-Jan-2019
कोझिकोड में सुबह प्रदर्शनकारियों ने कई जगह वाहनों को रोका और टायर जलाए।
08:50 AM, 03-Jan-2019
यह हड़ताल विभिन्न हिंदुत्ववादी समूहों के एक संयुक्त संगठन ‘सबरीमला कर्म समिति’ द्वारा बुलाई गई है, जो सुप्रीम कोर्ट के 28 सितंबर के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों की अगुवाई कर रहा है।
भाजपा बंद का समर्थन कर रही है जबकि कांग्रेस-नीत यूडीएफ बृहस्पतिवार को "काला दिवस" मना रहा है।
08:50 AM, 03-Jan-2019
गौरतलब है कि रजस्वला आयु वर्ग की दो महिलाओं कनकदुर्गा (44 वर्ष) और बिंदू (42 वर्ष) ने हिन्दूवादी संगठनों की तमाम धमकियों की परवाह न करते हुए बुधवार तड़के भगवान अयप्पा के सबरीमला मंदिर में प्रवेश कर सदियों पुरानी परंपरा तोड़ दी।
08:49 AM, 03-Jan-2019
उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल सितंबर में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए 10 वर्ष से 50 वर्ष की उम्र की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी थी।
सबरीमाला मुद्दे को लेकर केरल बंद, एक की मौत, 100 प्रदर्शनकारी घायल
राज्य के डीजीपी लोकनाथ बेहरा ने हड़ताल के दौरान हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।