फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मराठा आरक्षण: बावनकुले बोले- सरकार के फैसले को मनोज जरांगे मानेंगे, अन्य वर्गों को भी नहीं होगी परेशानी

Tue, 17 Oct 2023 05:00 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे

सार

 महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि मराठा आरक्षण पर राज्य सरकार द्वारा लिया जाने वाला कोई भी निर्णय सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे को मंजूर होगा।
विज्ञापन
चंद्रशेखर बावनकुले - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मराठा आरक्षण को लेकर राज्य में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। इसी बीच महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि मराठा आरक्षण पर राज्य सरकार द्वारा लिया जाने वाला कोई भी निर्णय मनोज जरांगे को मंजूर होगा। इस दौरान पिछली उद्धव सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अक्षमता के कारण मराठा समुदाय ने आरक्षण खो दिया। 
विज्ञापन


बावनकुले ने पत्रकारों से कहा, राज्य सरकार मराठों के लिए आरक्षण पर ऐसा निर्णय लेगी जो सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे को भी मंजूर हो और साथ ही इसका प्रभाव अन्य वर्गों पर भी न पड़े। उन्होंने कहा कि मराठा कोटा मुद्दे पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और लोगों के प्रतिनिधियों के बीच एक बैठक के दौरान तय किए गए निर्णयों के आधार पर लागू किया जाएगा।

बात दें ओबीसी श्रेणी के तहत नौकरियों और शिक्षा में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर भूख हड़ताल करने वाले जारांगे ने राज्य सरकार को उचित कार्रवाई करने के लिए 24 अक्तूबर तक का समय दिया है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने कहा कि भाजपा महाविजय 2024 योजना तैयार कर रही है, जिसमें पार्टी के 600 महायोद्धा तीन लाख से अधिक घरों तक पहुंचेंगे और पिछले 9 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों और उठाए गए कई कदमों के बारे में बताएंगे। भाजपा नेता ने कहा, मुझे विश्वास है कि हमारे साथ सभी दल पीएम मोदी के नेतृत्व में जीत सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। हमारी एकमात्र प्रतिबद्धता महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवारों को हराना है। उन्होंने कहा कि अपने दौरों के दौरान उन्होंने जिन लोगों से बातचीत की है उनमें से बड़ी संख्या में लोग चाहते हैं कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें