फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: 'बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ एकजुटता दिखाएं', सुवेंदु अधिकारी ने की लोगों से अपील

Fri, 29 Nov 2024 11:05 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों और इस्कॉन को निशाना बनाए जाने के बाद पश्चिम बंगाल में नेता विपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने आम जनता से अपील की है। उन्होंने अपनी अपील में कहा- सभी बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ एकजुटता दिखाएं।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी की आम जनता से अपील - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को देश के लोगों से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ एकजुटता दिखाने का आग्रह किया, जो कथित तौर पर अत्याचारों का सामना कर रहे हैं।अपने बयान में भाजपा नेता ने कहा, पड़ोसी देश में अंतरिम सरकार के सत्ता में आने के बाद पिछले कुछ महीनों में वहां के कई हिस्सों में हिंदू समुदाय के सदस्यों पर हमले, धमकी और उत्पीड़न की खबरें आई हैं और पिछले कुछ दिनों में ऐसे हमले बढ़ गए हैं। 
विज्ञापन


एकजुटता और नैतिक समर्थन दिखाने का आह्वान
राजधानी कोलकाता में विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए, भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदू व्यापारियों को सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, मैं पश्चिम बंगाल के निवासियों समेत सभी साथी भारतीयों से बांग्लादेश में सताए गए अल्पसंख्यकों के साथ एकजुटता और नैतिक समर्थन दिखाने का आह्वान करता हूं। 

भाजपा नेता ने भारतीय ध्वज पर कथित हमलों की निंदा
वहीं बांग्लादेश में भारतीय ध्वज पर कथित हमलों की निंदा करते हुए उन्होंने कहा, हमारे लिए, हमारे तिरंगे की पवित्रता सर्वोच्च है। हम किसी भी अन्य देश की संप्रभुता का सम्मान करते हैं, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि हमारी संप्रभुता और राष्ट्रीय गौरव का अन्य देशों की तरफ से भी समान रूप से सम्मान किया जाएगा। बांग्लादेश की सरकार को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। अन्यथा, भविष्य में उस देश के साथ सभी प्रकार के आर्थिक लेन-देन बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन


बांग्लादेश मुद्दे पर सरकार गंभीर- लोकसभा में बोले जयशंकर
भारत ने शुक्रवार को कहा कि बांग्लादेश में अंतरिम सरकार को सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए, क्योंकि उसने पड़ोसी देश में चरमपंथी बयानबाजी और हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की बढ़ती घटनाओं के साथ-साथ मंदिरों पर हमलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद को बताया कि भारत ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं को गंभीरता से लिया है और अल्पसंख्यकों सहित सभी नागरिकों के जीवन और स्वतंत्रता की रक्षा करना ढाका की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें