फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरुचिराप्पल्ली के मंदिर में भगदड़, सात श्रद्धालुओं की मौत

Mon, 22 Apr 2019 06:20 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुचिराप्पल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

थुरईयुर से 45 किमी. दूर मुथियमपलयम गांव के करुप्पासामी मंदिर में भगदड़ के दौरान सात श्रद्धालुओं की जान चली गई और 10 घायल हो गए। यह दुर्घटना मंदिर में सालाना सिक्का वितरण समारोह (पडीकसु) में हुई, जहां सैंकड़ों श्रद्धालु एकत्र थे। पुलिस ने बताया कि भगदड़ पुजारी के सिक्का बांटने के दौरान मची। चार महिलाओं समेत सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस मंदिर में सिक्का एकत्र करने के लिए हर साल बड़ी तादाद में लोग उमड़ते हैं। इनकी मान्यता रही है कि इन सिक्कों को अपनी नकदी के साथ रखने से समृद्धि बढ़ती है। हालांकि मंदिर प्रशासन की ओर से एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षाकर्मी नहीं थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें