करोड़ों के फर्जी स्टांप पेपर घोटाले में सजा काट रहे अब्दुल करीम तेलगी की बृहस्पतिवार को यहां के सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। वह स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से ग्रसित था और पिछले 20 सालों से मधुमेह से पीड़ित था।
पुलिस ने बताया कि 56 वर्षीय तेलगी की मौत विक्टोरिया अस्पताल में करीब 3:55 बजे शाम को हुई। कुछ दिन पहले उसे दिमागी बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इस हाई प्रोफाइल अपराधी को 2006 में 30 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी और वह पिछले 16 वर्षों से परापाना अग्रहारा जेल में बंद था। इसके अलावा उस पर 2002 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।
Convict in counterfeit stamp paper scam Abdul Karim Telgi passes away in Bengaluru due to multiple organ failure pic.twitter.com/0EAJys9YNy
— ANI (@ANI) October 26, 2017
पढ़ें- योगी के आगरा पहुंचने पर बोले ओवैसी- ताज नहीं पहले पार्टी के लोगों का दिमाग साफ करें
तेलगी के खिलाफ 1995 में मामला दर्ज हुआ था, लेकिन गिरफ्तारी 2001 में हुई। माना जाता है कि उसने स्टांप पेपर की छपाई का लाइसेंस लिया था, लेकिन बाद में नकली स्टांप पेपर छापना शुरू कर दिया। हजारों करोड़ के नकली स्टांप पेपर घोटाले की शुरुआत 90 के दशक में हुई थी।