फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: टेबल पर नोटों का ढेर, फ्रेम में TMC नेता, बंगाल में वायरल वीडियो से उपजा सियासी बवाल; जानें पूरा मामला

Mon, 05 Jan 2026 01:56 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में एक वायरल वीडियो को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में टेबल पर बड़ी मात्रा में नकदी रखी दिखाई दे रही है और उसके पीछे तृणमूल कांग्रेस नेता मोहम्मद गियासुद्दीन मंडल बैठे नजर आते हैं। उनके साथ स्थानीय कारोबारी रकीबुल इस्लाम भी दिख रहे हैं।
विज्ञापन
टीएमसी नेता का नोटों के बंडल के साथ वीडियो पर बवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में एक वायरल वीडियो को लेकर सियासी घमासान मच गया है। इस वीडियो में कथित तौर पर टेबल पर बड़ी मात्रा में नकदी रखी दिख रही है और उसके पीछे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का एक स्थानीय नेता बैठा नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही विपक्ष ने सत्तारूढ़ पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें - Bengal: SIR को लेकर मतुआ समुदाय में आक्रोश, आज राज्यभर में विरोध प्रदर्शन का एलान; जानें क्या है मुख्य मांगें

वायरल वीडियो में कौन-कौन?
वीडियो में मोहम्मद गियासुद्दीन मंडल दिखाई दे रहे हैं, जो उत्तर 24 परगना जिले के बारासात-1 पंचायत समिति के उपाध्यक्ष हैं। उनके साथ स्थानीय कारोबारी रकीबुल इस्लाम भी नजर आते हैं। वीडियो में टेबल पर नोटों के बंडल रखे दिखते हैं, वहीं फोन पर बातचीत के दौरान 'कैश या फाइनेंस' में खरीदारी की बात भी सुनाई देती है। बाद में एक व्यक्ति नायलॉन बैग में पैसा लेकर आता हुआ भी दिखता है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


टीएमसी नेता ने कहा- साल 2022 का है वीडियो
हालांकि टीएमसी नेता ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह वीडियो साल 2022 का है और उनका इस लेनदेन से कोई लेना-देना नहीं है। उनका कहना है कि वे सिर्फ वहां बैठे थे और कुछ लोग जमीन के सौदे से जुड़े थे। रकीबुल इस्लाम ने भी दावा किया कि नकदी जमीन के सौदे से जुड़ी थी और इसमें कोई गलत काम नहीं हुआ।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें - Maharashtra: 'स्थानीय नेता नाकाम, बदलाव जरूरी', पुणे के विकास को लेकर उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने उठाए सवाल

भाजपा ने वीडियो को लेकर टीएमसी पर बोला हमला
स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और अगर कोई गड़बड़ी पाई गई तो कार्रवाई होगी। वहीं विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने वीडियो को लेकर टीएमसी पर हमला बोला है। भाजपा नेता तपस मित्र ने इसे सत्तारूढ़ दल का असल चेहरा बताते हुए केंद्रीय एजेंसियों से जांच की मांग की है। फिलहाल वीडियो की सच्चाई और आरोपों की जांच जारी है, जिस पर सबकी नजर बनी हुई है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें