फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Scam Case: पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी व अर्पिता मुखर्जी की हिरासत 14 सितंबर तक बढ़ी, जानें पूरा मामला

Wed, 31 Aug 2022 05:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
SSC स्कैम में फंसे पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी (बाएं)। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

WBSSC Scam : SSC घोटाला मामले में एक विशेष अदालत ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी की न्यायिक हिरासत 14 सितंबर तक बढ़ा दी है। इससे पहले पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को 31 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

विज्ञापन


23 जुलाई को किया गया था गिरफ्तार
ईडी ने 23 जुलाई को पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार किया था। तब से ही वे ईडी की हिरासत में थे। ईडी का दावा है कि उसने मुखर्जी के आवासों से 49.80 करोड़ रुपये नकद, जेवरात और सोने की छड़ें बरामद की हैं। उसने दावा किया है कि एजेंसी को संपत्तियों और कंपनियों से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं। दोनों को धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

ईडी को 100 करोड़ के घोटाले की आशंका 
ईडी को आशंका है कि शिक्षक भर्ती घोटाला 100 करोड़ से ज्यादा का हो सकता है। ईडी की टीम ने अर्पिता के चार ठिकानों पर छापामारी शुरू की थी। अधिकारी जब अर्पिता के बेलघरिया फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर घुसे तो वहां नोटों के बंडल मिले। जिनकी गिनती करने के लिए पांच मशीनें मंगाई गईं। इससे पहले अर्पिता के टॉलीगंज स्थित फ्लैट से 21 करोड़ रुपए मिले थे। अर्पिता के ठिकानों से अब तक कुल 53.22 करोड़ रुपये नकद मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें