फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से तनाव के बीच भारत-भूटान सीमा पर एसएसबी ने बनाईं चौकियां, मिलेगी ताकत

Thu, 24 Dec 2020 05:04 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एसएसबी के जवान - फोटो : फाइल
विज्ञापन

चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद के चलते अपनी क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रहे भारत ने एक और अहम काम किया है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने 22 बॉर्डर आउटपोस्ट (सीमा चौकी) तैयार किए हैं। इससे एसएसबी को भारत और भूटान की सीमा के पास महत्वपूर्ण स्थानों को तैनात किया जा सकेगा। अब, एसएसबी के पास ऐसे कई अहम बॉर्डर आउटपोस्ट हो गए हैं जो समुद्र स्तर से 12 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित हैं। 

विज्ञापन


एसएसबी को महत्वपूर्ण ट्राइ-जंक्शन (भारत-भूटान-तिब्बत) के पास तैनात किया गया है और ये बॉर्डर आउटपोस्ट एसएसबी को मजबूती प्रदान करेंगे। बता दें कि साल 2017 में भारतके चीन की सेना के साथ चले लंबे विवाद के बाद ट्राइ-जंक्शनों को रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। उल्लेखनीय है कि एसएसबी को 734 चौकियां बनाने की अनुमति है। इन 22 चौकियों के निर्माण के बाद एसएसबी के पास 722 चौकियां हो जाएंगी।


एसएसबी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, 'ये नई चौकियां सीमा क्षेत्रों में एसएसबी को मजबूती प्रदान करेंगी। खासकर ट्राइ-जंक्शन इलाकों में एसएसबी को खासी मदद मिलेगी। इन नई 22 चौकियों को रिकॉर्ड समय में बनाया गया है और इनमें से अधिकतर भारत-भूटान सीमा पर स्थित हैं।' सूत्रों के अनुसार चीन के साथ एलएसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) पर विवाद के बीच इन सीमा चौकियों का निर्माण पहले के मुकाबले कहीं अधिक तेजी से किया गया है।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, 'अनुमति प्राप्त चौकियों की संख्या पूरी करने के लिए अब 12 सीमा चौकियों का निर्माण किया जाना बाकी है जिन्हें अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर बनाया जाएगा। इन चौकियों को उन स्थानों पर बनाया जाएगा जहां लद्दाख की तरह तापमान शून्य से भी नीचे चला जाता है।' बता दें पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद के बीच ट्राइ-जंक्शन समेत अहम स्थानों से एसएसबी ने अपना एक भी जवान इधर से उधर नहीं किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें