फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में कांग्रेस एक बार फिर वाम दलों के साथ मिलकर लड़ेगी चुनावः अधीर रंजन चौधरी

Thu, 24 Dec 2020 04:46 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर से वाम दलों के साथ गठबंधन कर तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने इसकी जानकारी दी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने एक ट्वीट कर जानकारी दी कि पार्टी आलाकमान ने अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वाम दलों के साथ गठबंधन करने के प्रस्ताव को बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से स्वीकृति प्रदान कर दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में वाम दलों के साथ गठबंधन को आज औपचारिक रूप से स्वीकृति प्रदान की।

दमखम से चुनाव लड़ेगी पार्टी : प्रसाद
कांग्रेस के पश्चिम बंगाल प्रभारी जितिन प्रसाद ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस इस गठबंधन में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। यह चुनाव पश्चिम बंगाल की अस्मिता, संस्कृति और संस्कार को बचाने का है जिन पर चोट करने की कोशिश की जा रही है।

प्रसाद ने हाल ही में पश्चिम बंगाल का दौरा किया था और वहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की राय लेकर नेतृत्व को इससे अवगत कराया था। इसके बाद नेतृत्व ने गठबंधन करने को हरी झंडी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2016 के विधानसभा चुनाव में भी वाम दल और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़े थे। हालांकि ये दोनों केरल में एक दूसरे मुख्य विरोधी हैं।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें