फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका धमाके: कुमारस्वामी ने कहा- लापता हैं कर्नाटक जेडीएस के पांच कार्यकर्ता, दो की मौत

Mon, 22 Apr 2019 11:15 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
एचडी कुमारस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी का कहना है कि उनकी पार्टी जनता दल सेक्युलर (जदएस) के सात कार्यकर्ता श्रीलंका में हुए बम धमकों के बाद से गायब हैं। उन्होंने बताया कि यह सभी श्रीलंका की राजधानी कोलंबो की यात्रा पर थे। जिनमें से दो की मरने की आशंका है। उन्होंने कहा कि मैं गुमशुदा लोगों की रिपोर्ट को लेकर  भारतीय उच्चायोग के साथ लगातार संपर्क में हूं।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने दो जेडीएस कार्यकर्ताओं की मौत की पुष्टि कर दी है। जिनके नाम केजी हनुमानथरयप्पा और एम रंगरप्पा हैं। दोनों की राजधानी कोलंबो में हुए धमाके में मौत हुई है। कार्यकर्ताओं की मौत पर कुमारस्वामी ने कहा, 'जेडीएस कार्यकर्ताओं की मौत से मुझे गहरा सदमा पहुंचा है। उन्हें मैं निजी तौर पर जानता था। दुख की इस घड़ी में हन उनके परिवार के साथ खड़े हैं।'
 


रविवार को हुए आठ बम धमाकों में छह भारतीयों की मौत हो चुकी है। सोमवार को पुलिस ने कहा कि हमले में मरने वाले विदेशी नागरिकों में कम से कम छह भारतीय नागरिक शामिल हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को किए ट्वीट में दो और भारतीयों के नाम बताए हैं। इससे पहले के ट्वीट में उन्होंने तीन भारतीयों के नामों की पुष्टि की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें