वीडियो 'गुरूजी रॉकिंग' नाम से वायरल हो रहा
- फोटो : Youtube
श्री श्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग की स्थापना के 35 वर्ष पूरे होने के मौके पर दिल्ली में यमुना नदी किनारे तीन दिवसीय धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन आज शाम से शुरू हो जाएगा। पर इस आयोजन के शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर श्री श्री रविशंकर का चार साल पुराना एक वीडियो वायरल होना शुरू हो गया।
सोशल मीडिया पर रविशंकर के वीडियो को लेकर लोग चुटकी ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में श्री श्री रविशंकर अपने भक्तों को फूल बांट रहे हैं और वहीं एक फिल्म का गाना बज रहा है जिया धड़क-धड़क। यह वीडियो 'गुरूजी रॉकिंग' नाम से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया साइट पर उनके इस वीडियो पर टिप्पणी करते हुए श्रद्धा उपाध्याय लिखती हैं कि अध्यात्म इतना अतार्किक कैसे हो जाता है? मैंने इनके प्रवचन भी सुने हैं, इनके प्रदर्शन भी देखे हैं। आध्यात्मिक तो ये हैं ही नहीं पर स्वयं को संस्कृति का प्रचारक करार देना तो अति है। ये सर्टिफाइड आर्ट ऑफ लिविंग कोर्स ही कराएं तो अच्छा। इन तथाकथित गुरुओं ने अध्यात्म और धर्म को भी पुण्य बना दिया, हमें गर्व है कि ये सब वैश्विक स्तर पर हुआ। ग्लोबलाइज़ेशन से यही तात्पर्य होगा।
'यह सांस्कृतिक प्रदूषण है'
वीडियो 'गुरूजी रॉकिंग' नाम से वायरल हो रहा
- फोटो : Youtube
रतन सिंह शेखावत ने इस वीडियो पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि यह सांस्कृतिक प्रदूषण हैं। शुभम गुप्ता ने लिखा कि "नृत्य में किसी भी बॉलीवुड कलाकार को टक्कर दे सकते हैं"।
मनोज भट्ट लिखते हैं कि आज लोग मल्टीप्लेक्स से बाबा प्लेक्स की तरफ आर्कषित हो रहे हैं। मुझे लगता है कि यह लोगों की पसंद है कि लोग उनकी तरफ आर्कषित हो रहे हैं। यह सत्संग नहीं हैं, यह एक दूसरा विकल्प है अपने आप को खुश रखने का। बिपिन नेगी लिखते हैं कि "इसमें अनुपम खेर, स्मृति ईरानी और हेमा मालिनी की छवि दिख रही है। दीपा जुगरान कहते हैं कि "डॉक्टरर्ड वीडियो है"।
एम सी सोनी लिखते हैं कि "धूर्त बाबा का धूर्त काम है"।
@madversity dhurt baba ke dhurt kaam.
— M.C.SONI(MARINDIA) (@mckasotia) March 11, 2016
श्री श्री रविशंकर के इस वायरल पर ट्वीट करते हुए कहा कि "मुझे निराशा हुई लगा था कि बाबा मंच से कूदेंगे और रॉकस्टार की तरह दिखेंगे।
@madversity @MehekF Disappointing ! I expected him to jump and surf on the crowd like a rock star. But then he's Bengalurean :) @YouTube
— Uday Menon (@Uday47) March 11, 2016
रोमा ने ट्वीट करते हुए कहा कि "रविशंकर एक शानदार इंसान हैं, मैंने उन्हें पास से काम करते हुए देखा है। वो दुनिया को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं।
@madversity An amazing person... I've looked up close to him. One realises how tirelessly he works for the betterment of this world😊
— Roma T (@Romaticize) March 11, 2016