फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान राम की नगरी के दर्शन कराएगी श्री रामायण एक्सप्रेस, दिल्ली से 14 नवंबर को होगी रवाना  

Wed, 11 Jul 2018 06:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए श्री रामायण एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन भगवान राम के जन्मस्थल से जुड़े स्थानों की यात्रा कराएगी। ट्रेन 14 नवंबर को दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन रवाना होगी। 800 यात्री इस ट्रेन से यात्रा करेंगे। 16 दिन की यात्रा में इस ट्रेन का पहला पड़ाव अयोध्या, हनुमान गढ़ी, रामकोट और कनक भवन मंदिर होगा।

विज्ञापन


यहां से रवाना होने के बाद रामायण एक्सप्रेस नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर, वाराणसी, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हंपी और रामेश्वरम तक जाएगी। इसके लिए किराया प्रति व्यक्ति 15,120 रुपये रखा गया है। अगर आप श्रीलंका में भी रामायण से जुड़े स्थलों का दर्शन करना चाहेंगे तो चेन्नई से विमान से जाना होगा। पांच दिन और छह रात वाले श्रीलंका के इस टूर पैकेज में कैंडी, नुवारा, एलिया, कोलंबो, नेगोंबो आदि स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी।

इस टूर पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति 36,970 रुपये चुकाने होंगे। भारत व श्रीलंका दोनों जगह का अगर दर्शन करना चाहते है तो इसके लिए 47,600 रुपये खर्च करने होंगे। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें