श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बृहस्पतिवार को फोन पर बात की और दोनों पड़ोसी देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता व इच्छा जताई।
प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया कि श्रीलंका के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने फोन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने शुभकामना के लिए दोनों नेताओं का आभार जताया और देश की पड़ोसी पहले की नीति के तहत दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ाने की दिशा में काम करने की बात कही।