फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु : श्रीलंका ने 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया, समुद्री सीमा लांघने का आरोप

Thu, 24 Mar 2022 10:25 AM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, रामेश्वरम

सार

श्रीलंका की यह कार्रवाई दो अलग अलग घटनाओं से जुड़ी बताई गई है। श्रीलंका ने दो यांत्रिक नावें भी जब्त कर ली हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के 16 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर समुद्री सीमा का उल्लंघन कर श्रीलंका के क्षेत्र में प्रवेश करने का आरोप लगाया गया है। 

रामेश्वरम में अधिकारियों ने बताया कि

विज्ञापन

श्रीलंका की यह कार्रवाई दो अलग अलग घटनाओं से जुड़ी बताई गई है। श्रीलंका ने दो यांत्रिक नावें भी जब्त कर ली हैं। उन्होंने बताया कि 12 मछुआरों को कच्चातीवू द्वीप के पास से और बाकी को मन्नार की खाड़ी से पकड़ा गया। श्रीलंका ने पिछले माह भी कई बार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। उस वक्त ये मछुआरे वहां मछली पकड़ रहे थे। दोनों देशों के बीच मछुआरों को लेकर अक्सर विवाद होते रहते हैं। भारत के कड़े रुख के बाद मछुआरों को रिहा कर दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें