श्रीलंका में आए आर्थिक संकट के बीच तमिलनाडु सरकार की ओर से विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया गया है। इस प्रस्ताव के तहत तमिलनाडु सरकार श्रीलंका को भोजन और जीवन रक्षक दवाएं भेजना चाहता है। अब राज्य सरकार के इस प्रस्ताव का भाजपा के स्थानीय संगठन ने स्वागत किया है। भाजपा की राज्य इकाई की ओर से मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को पत्र लिखा गया है।
भारत ने भेजी दवाओं व चिकित्सा आपूर्ति की बड़ी खेप
भारत ने नौसेना के जहाज की मदद से महत्वपूर्ण दवाओं की एक बड़ी खेप श्रीलंका पहुंचाई है। भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने शनिवार को बताया, ‘गवर्नमेंट मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन’ ने एक पोर्टल बनाया है, जो दवाओं और अन्य आवश्यक सामग्रियों के दान की मांग कर रहा है। इस मांग के आधार पर ही भारत की ओर से जीवनरक्षक दवाओं की खेप भेजी गई है।