फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्वाड्रन लीडर रवि खन्ना की पत्नी बोलीं- वायुसेना और 130 करोड़ भारतीयों का शुक्रिया

Sun, 06 Oct 2019 03:58 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्क्वाड्रन लीडर रवि खन्ना की पत्नी निर्मल खन्ना - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना ने शनिवार को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर स्क्वाड्रन लीडर रवि खन्ना का नाम शामिल किए जाने को मंजूरी दे दी। स्क्वाड्रन लीडर एक आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। रवि खन्ना के नाम को मंजूरी दिए जाने पर उनकी पत्नी निर्मल खन्ना ने वायुसेना का शुक्रिया अदा किया है। 

विज्ञापन




रवि खन्ना की पत्नी ने कहा कि एक सैनिक लंबे समय तक और क्या कर सकता है? जब कोई सैनिक वर्दी पहनता है, तो वह जानता है कि यह एक ताबूत है। मैं भारतीय वायुसेना और 130 करोड़ भारतीयों की शुक्रगुजार हूं।
 




भारतीय वायुसेना के शीर्ष सूत्रों ने शनिवार को जानकारी दी थी कि राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर स्क्वाड्रन लीडर रवि खन्ना के नाम को भारतीय वायुसेना ने मंजूरी दे दी है। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की दीवारों पर विभिन्न अभियानों में मारे गए सभी रक्षा कर्मियों के नाम दर्ज हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 25 जनवरी 1990 में वायुसेना के कुछ अधिकारियों पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में वायुसेना के दो अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अधिकारियों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस हमले में करीब 40 वायुसेना के अधिकारी घायल हो गए थे। 

सीबीआई ने इस मामले में यासीन मलिक के खिलाफ टाडा कोर्ट जम्मू में मामला दर्ज किया था। इस हमले में शहीद होने वाले वासुसेना के अधिकारियों में स्क्वाड्रन लीडर रवि खन्ना भी शामिल थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें