फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! ब्रिटेन की सड़कों पर थूका पान तो देना होगा भारी जुर्माना

Sat, 13 Apr 2019 09:36 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

भारतीयों को पान खाना बेहद पंसद होता है। यदि आप भारत में रहते हैं तो सड़कों पर पान की पीक थूकते हुए आपको कई लोग स्वाभाविक तौर पर दिख जाएंगे। विदेशों में भी आपको भारतीय समुदाय के लोग पान खाते हुए दिख जाएंगे। मगर विदेश में कहीं पर भी पान की पीक थूकने की इजाजत नहीं है।

विज्ञापन


इसी बीच ब्रिटेन के लिसेस्टर में रहने वाले भारतीयों के पुलिस ने चेतावनी जारी की है। दरअसल, यहां पान की पीक थूकने पर भारतीयों को 150 पाउंड यानी 13,581 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। इसके लिए शहर की पुलिस और लीसेस्टर सिटी काउंसिल ने बकायदा साइनबोर्ड लगाए हैं। जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

शहर में लगे साइन बोर्ड को अंग्रेजी और गुजराती भाषा में लिखा गया है। जिसमें शहर में रहने वाले गुजरातियों को सख्त चेतावनी दी गई है। वायरल साइन बोर्ड में लिखा है, 'सड़क पर पान थूकना अस्वच्छ और असामाजिक है।' इसके बाद लाल रंग में बड़े-बड़े अक्षरों में सभी नागरिकों खासतौर से गुजरातियों को चेतावनी दी गई है कि ऐसा करने पर उन्हें 150 पाउंड का जुर्माना देना पड़ सकता है।
विज्ञापन

 
 

वैसे यह पहली बार नहीं है जब ब्रिटेन में खासतौर से लीसेस्टर में भारतीयों को सार्वजनिक स्थल पर पान थूकने के प्रति चेतावनी दी गई है। 2016 में लीसेस्टर सिटी काउंसिल के अधिकारी सार्वजनिक स्थान संरक्षण आदेश लेकर आए थे। जिससे कि सड़कों पर थूकने की परेशानी से निजात पाई जा सके।

कुछ साल पहले लंदन काउंसिल ने भारतीय मूल के नागरिक जिन्हें सड़कों पर थूकने की आदत है उनपर 80 पाउंड यानी 7,238 रुपये का जुर्माना लगाया था। इन कोशिशों से एक बात तो साफ हो गई है कि आप किसी भारतीय को बेशक उसके देश से दूर सकते हैं लेकिन पान के प्रति उसके प्यार को नहीं मिटा सकते।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें