फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: एक्जिट पोल को लेकर अमर उजाला ने नहीं किया है कोई सर्वे

Sat, 13 Apr 2019 09:34 AM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर उजाला पड़ताल
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 की गहमागहमी के बीच फर्जी खबरों का बाजार भी गर्म है। आए दिन ऐसी खबरों से आप रूबरू हो रहे होंगे जिनका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। इसी कड़ी में इन दिनों एक खबर फैलाई जा रही है कि अमर उजाला की तरफ से चुनाव नतीजों को लेकर कोई सर्वे किया गया है। लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। अमर उजाला ने इस तरह का कोई सर्वे नहीं किया है।
विज्ञापन


चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर किसी भी तरह के सर्वे पर 19 मई की शाम मतदान समाप्ति तक रोक लगी है। इसीलिए जो लोग इस तरह की किसी भी गतिविधि में संलग्न हैं, उन्हें ये जानकारी होनी चाहिए कि ये गैरकानूनी है। 

अमर उजाला ऐसी खबरों को लेकर बेहद सतर्क रहा है और आगे भी हम पत्रकारिता के उच्च मापदंड कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। फिर से स्पष्ट कर दें कि अमर उजाला ने लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर कोई भी सर्वे नहीं कराया है और न ही इस तरह की कोई सूचना या खबर किसी भी माध्यम से प्रकाशित की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें