फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SpiceJet: स्पाइसजेट के विमान के इंजन का ब्लेड टूटा पाया गया, कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई

Mon, 27 Feb 2023 10:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोलकाता

सार

अधिकारियों ने बताया कि यात्री सुबह सात बजकर 10 मिनट पर दूसरे विमान से बैंकॉक के लिए रवाना हुए। खराब इंजन ब्लेड वाले विमान की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
स्पाइस जेट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंकॉक जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान की सोमवार तड़के कोलकाता हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पायलट ने इंजन का ब्लेड टूटा हुआ देखा, इसके बाद विमान को कोलकाता में उतारना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट SG83 बोइंग 737 ने 178 यात्रियों और छह चालक दल के सदस्यों के साथ कोलकाता हवाई अड्डे से बैंकाक के लिए सुबह लगभग 1.09 बजे उड़ान भरी। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुछ मिनट बाद पायलट ने देखा कि बाएं इंजन का एक ब्लेड टूटा हुआ है। जल्द ही उन्होंने हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क किया और कोलकाता हवाई अड्डे पर दमकल गाड़ियों, एंबुलेंस और सीआईएसएफ की आपातकालीन टीमों के साथ एक पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दी गई।

हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि विमान ने देर रात एक बजकर 27 मिनट पर आपातकालीन लैंडिंग की। सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने कहा कि पूर्ण आपात स्थिति रात दो बजे समाप्त कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि यात्री सुबह सात बजकर 10 मिनट पर दूसरे विमान से बैंकॉक के लिए रवाना हुए। खराब इंजन ब्लेड वाले विमान की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें