फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SpiceJet Incident: स्पाइसजेट फ्लाइट में इंजन खराबी, कोलकाता में हुई इमरजेंसी लैंडिंग; सभी यात्री सुरक्षित

Mon, 10 Nov 2025 01:30 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, कोलकाता

सार

मुंबई से कोलकाता जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG670 में उड़ान के दौरान इंजन फेल होने से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट की सूझबूझ से विमान को कोलकाता एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विमान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमान की कंपनी स्पाइसजेट को  लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इसके तहत मुंबई से कोलकाता आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG670 को उस समय आपात स्थिति (इमरजेंसी) में लैंड कराना पड़ा जब विमान के एक इंजन में खराबी आ गई। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी, जिसके बाद विमान को कोलकाता एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया।

फ्लाइट ने रविवार देर रात आपात स्थिति घोषित की थी। अधिकारियों ने बताया कि विमान को सुरक्षित लैंड कराने के बाद रात 11:38 बजे (23:38) पर फुल इमरजेंसी हटा ली गई। विमान में मौजूद सभी यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Delhi AQI Protest: 'अपराधियों जैसा व्यवहार क्यों?', राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, उठाया साफ हवा का मुद्दा
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर तेज हुई थी तैयारी
वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर दमकल की गाड़ियां और मेडिकल टीमें तैनात कर दी गई थीं। लैंडिंग के बाद तकनीकी टीम ने विमान की जांच शुरू कर दी है ताकि इंजन फेल होने की वजह का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Assam: कैबिनेट ने दी बहुविवाह पर प्रतिबंध के प्रस्ताव वाले विधेयक को मंजूरी, जानें क्या प्रावधान-कब होगा पेश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें