फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SpiceJet: कांडला से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट विमान की आपात लैंडिंग, एक ही दिन में एयरलाइन के दो प्लेन हादसे का शिकार होने से बचे

Tue, 05 Jul 2022 08:29 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इससे पहले दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की SG-11 फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन
स्पाइसजेट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पाइसजेट एयरलाइन के लिए कठिन समय जारी है। आज सुबह ही कंपनी के दिल्ली से दुबई जा रहे एक विमान की पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। अब खबर आई है कि कांडला-मुंबई के बीच स्पाइसजेट के क्यू400 एयरक्राफ्ट की आज ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया गया है कि एयरक्राफ्ट की बाहरी खिड़की सामान्य से ज्यादा दबाव के कारण चिटक गई थी। हालांकि, पायलटों ने इसकी सुरक्षित लैंडिंग करा ली। 
विज्ञापन


डीजीसीए के अधिकारियों के मुताबिक, विमान की खिड़की उस वक्त चिटकी, जब प्लेन करीब 23 हजार फीट की ऊंचाई पर था। पिछले 17 दिन में यह सातवां मामला है, जब तकनीकी खराबी से विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। आज हुई दोनों घटनाओं की जांच डीजीसीए ने शुरू कर दी है। इसके अलावा पिछली पांच घटनाओं की जांच भी जारी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें