फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Embraer Case: विशेष अदालत का मामले की सुनवाई को आगे बढ़ाने से इनकार, सीबीआई को रिपोर्ट दाखिल करने को कहा

Thu, 08 Aug 2024 10:42 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विशेष अदालत ने एम्ब्रेयर विमान सौदे में भ्रष्टाचार के मामले में सुनवाई को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा है कि इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का आरोपपत्र आधा अधूरा है। 

विज्ञापन
कोर्ट फैसला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक विशेष अदालत ने एम्ब्रेयर विमान सौदे में भ्रष्टाचार के मामले में सुनवाई को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा है कि इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का आरोपपत्र आधा अधूरा है। इसके साथ ही अदालत ने कहा कि जांच अधिकारियों ने इस आठ वर्ष पुराने मामले में जांच पूरी होने की समयसीमा भी निर्धारित नहीं की है। 

विज्ञापन


अदालत ने सीबीआई को रिपोर्ट तैयार करने को कहा
अदालत ने एजेंसी को इस मामले में जांच की स्थिति पर एक रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही कहा कि चार सप्ताह के भीतर इस रिपोर्ट को विधिवत रूप से प्रेषित किया जाए। सीबीआई के पिछले वर्ष एक जून को हथियारों के सौदागर अरविंद खन्ना, वकील गौतम खैतान और उद्योगपति अनूप गुप्ता के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में आरोप पत्र दायर किया था। बताया गया था कि डीआरडीओ के साथ ब्राजील की कंपनी एम्ब्रेयर को तीन विमानों का सौदा करने के लिए कथित तौर पर 5.76 मिलियन अमेरिकी डॉलर की रिश्वत का भुगतान किया गया था।

सीबीआई ने दिया था यह जवाब
बीते वर्ष अदालत ने आरोपों को ध्यान में रखते हुए मामले का संज्ञान लिया था। हालांकि, ट्रायल को आगे नहीं बढ़ाया गया। दरअसल, सीबीआई ने अदालत को यह नहीं बताया कि जांच को खत्म करने के लिए कितना और समय चाहिए। इसके बाद 26 फरवरी को भी अदालत ने एंजेसी से पूछा था कि आखिर मामले की जांच में और कितना समय लगेगा। हाल ही में सीबीआई ने अदालत में एक रिपोर्ट दाखिल की थी। जांच एजेंसी ने बताया था कि इस मामले में सिंगापुर, ब्राजील, दुबई और ब्रिटेन के अनुरोध पत्र लंबित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें