फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ब्लैक मनी को व्हाइट करने को मांग रही दस दिन: संगीत सोम

Thu, 17 Nov 2016 04:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर 
विज्ञापन
संगीत सोम
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद लोगों की मुश्किल बढ़ने के मुद्दे पर सरधना के विधायक संगीत सोम ने कहा कि यूपी सरकार जानबूझकर समस्या को बढ़ा रही है। किसानों को खाद नहीं दी जा रही है, जिससे दिक्कत बढ़ी है। कहा कि सपा नोट बंद करने के लिए दस दिन का समय मांग कर रही है। दरअसल वह दस दिन में अपनी काली कमाई को व्हाइट करना चाह रहे थे।
विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा के सम्मेलन में आए सरधना भाजपा विधायक संगीत सोम ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने नोटबंदी से मचे हाहाकार के सवाल पर कहा कि जब कोई बदलाव होता है तो कुछ दिक्कत तो होती है। देशवासी देश के लिए इसको सहने को तैयार हैं, लेकिन यूपी में जितनी समस्या दिखाई जा रही है दरअसल वह है नहीं। यूपी में प्रदेश की सरकार समस्या को बढ़ावा दे रही है। किसानों को खाद नहीं दिया जा रहा है। लोगों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल नोटबंदी के लिए वक्त देने की मांग कर रहे हैं जो कि गलत है।

कहा दरअसल ये लोग इसलिए समय मांग रहे हैं, ताकि काली कमाई को व्हाइट किया जा सके। उन्होंने नगर विकास मंत्री आजम खां पर भी निशाना साधा। आजम के बादशाह बनने की इच्छा के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर कहा कि वह बादशाह क्या, बादशाह के चपरासी तक नहीं बन सकते। बीफ के मुद्दे पर लगे आरोपों पर उन्होंने कहा कि यह आरोप सिर्फ आजम खां ही लगाते हैं। सरकार उनकी है जांच करा लें। उन्होंने नगर विकास मंत्री पर भ्रष्टाचार तक के आरोप लगाए। कहा कि भाजपा की सरकार आने पर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें