फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी त्यागी ने सीबीआई की याचिका पर जताई आपत्ति

Wed, 04 Jan 2017 03:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी ने सीबीआई की उस याचिका पर आपत्ति जताई है, जिसमें ट्रायल कोर्ट से उन्हें मिली जमानत को चुनौती दी गई है। त्यागी ने कहा वे याचिका पर अपना पक्ष रखना चाहते हैं और उन्हें समय दिया जाए। हाईकोर्ट ने उनके तर्क को स्वीकार कर मामले की सुनवाई नौ जनवरी तय कर दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में त्यागी को मिली जमानत को सीबीआई ने यह कहते हुए चुनौती दी है कि वह जांच को कथित रूप से प्रभावित कर सकते हैं। न्यायमूर्ति आईएस मेहता के समक्ष सीबीआई की याचिका पर सुनवाई तय थी।

त्यागी की ओर से पेश वकील ने तर्क रखा कि ट्रायल कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद तय कानून के तहत ही जमानत प्रदान की थी।
विज्ञापन

9 जनवरी को सुनवाई

- फोटो : getty
सीबीआई ने बिना आधार उनके मुवक्किल की जमानत को रद्द करने के लिए याचिका दायर की है और वे याचिका पर अपना जवाब दाखिल करना चाहते हैं। ऐसे में समय प्रदान किया जाए।

सीबीआई की तरफ से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि 26 दिसंबर को निचली अदालत ने तथ्यों को नजरअंदाज कर जमानत प्रदान की है।

उनका मानना है कि जमानत देने से जांच प्रभावित होगी और उसे रद्द करना जरूरी है। न्यायमूर्ति मेहता ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा त्यागी को पक्ष रखने के लिए समय देना जरूरी है, ऐसे में वे 9 जनवरी को सुनवाई करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें