फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सपा नेता रामगोपाल के बिगड़े बोल- रिपोर्टर के सवाल पूछने पर बोले अपशब्द

Thu, 19 Jul 2018 03:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Ramgopal Yadav
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने न्यूज एजेंसी एएनआई के एक रिपोर्टर के साथ बदतमीजी की है। दरअसल जब रिपोर्टर ने रामगोपाल यादव से सवाल पूछा कि वह अविश्वास प्रस्ताव वाले मुद्दे पर किसके साथ हैं, तो उन्होंने पहले तो कुछ भी बोलने से मना कर दिया कि नहीं बताऊंगा। लेकिन जब रिपोर्टर ने उनसे बार बार यही सवाल किया तो उन्होंने अपशब्द का प्रयोग किया। और वह गुस्से में बिना कोई जवाब दिए चले गए। 

विज्ञापन


विज्ञापन

बता दें कि कल शुक्रवार यानी 20 जुलाई को चार साल पुरानी मोदी सरकार को पहली बार अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ेगा। पहले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी और उसके बाद शाम 6 बजे वोटिंग होगी। एनडीए की सहयोगी रही तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने इसका नोटिस लोकसभा महासचिव को दिया था, जिसका कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने भी समर्थन किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें