फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश ने शुरू की विश्व कप की तैयारी, इस पूर्व अफ्रीकी सलामी बल्लेबाज को सौंपी यह नई जिम्मेदारी

Thu, 19 Jul 2018 01:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज नील मैकेंजी अब बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच का दायित्व संभालेंगे। वह अगले साल इंग्लैंड एंड वेल्स में होने वाले विश्व कप तक टीम के साथ रहेंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के लिए 124 मैच खेलने वाले मैकेंजी श्रीलंका के बल्लेबाज थिलान समाराविरा का स्थान लेंगे।  बीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दीन चौधरी ने बताया कि मैकेंजी पहले सात जुलाई को टीम के साथ जुड़ने वाले थे, लेकिन अब वो 22 जुलाई को टीम के साथ जुड़ेंगे।

विश्व कप तक के लिए उनकी की गई है। मैकेंजी ने द. अफ्रीका की ओर से खेलते हुए 58 टेस्ट में 3253 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 16 अर्धशतक भी मारे। वनडे में मैकेंजी ने 64 एकदिवसीय मैच खेलते हुए 1688 रन बनाए थे। वनडे मैचों में उनके नाम 2 शतक और 10 अर्धशतक रहे। मैकेंजी द. अफ्रीका की ओर से दो टी-20 मैच भी खेले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें