समाजवादी पार्टी के चीफ नरेश अग्रवाल ने राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर कहा है कि राज्यसभा सांसद अमर सिंह, बेनी प्रसाद वर्मा और सुखराम यादव की सीट सबसे पीछे कर दी जाए। सभापति ने नरेश अग्रवाल की बात मानकर तीनों सांसदों की सीट सबसे पीछे कर दी। राज्यसभा के सभापति के दफ्तर के मुताबिक, हम पार्टियों की संख्या के हिसाब से सीट आवंटित करते हैं।
जिसके बाद जिस पार्टी को जिस जगह जितनी सीट जिस जगह मिलती हैं, वहां किस सीट पर कौन बैठेगा, ये पार्टी का चीफ व्हिप तय करता है। दरअसल मुलायम और अखिलेश विवाद में अमर सिंह, बेनी प्रसाद वर्मा और सुखराम यादव ने अखिलेश के पक्ष में दस्तखत नहीं किए थे, वैसे अमर सिंह को तो अखिलेश की अध्यक्षता में पहले ही पार्टी से निकाला जा चुका है।
बेनी बाबू के बेटे राकेश वर्मा को मुलायम ने टिकट दिया था, जिसको बाद में अखिलेश ने काट दिया, जिसके बाद उनके बेटे के बीजेपी जाने की भी खबरें आ रही थीं।