फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया मिर्जा पर लगा 20 लाख की टैक्स चोरी का आरोप, नोटिस जारी

Thu, 09 Feb 2017 10:54 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को कथित तौर पर सर्विस टैक्स भुगतान न करने या सर्विस टैक्स की चोरी करने के संबंध में सेवा कर विभाग ने तलब किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सेवा कर कार्यालय के प्रधान आयुक्त ने 6 फरवरी को सानिया मिर्जा के खिलाफ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है कि सानिया को व्यक्तिगत तौर पर या किसी अधिकृत एजेंट के माध्यम से 16 फरबरी को सेवा कर कार्यालय के समक्ष उपस्थित होना होगा। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सानिया मिर्जा पर 20 लाख रुपए का टैक्स बकाया है। Sania Mirza summoned by service tax department, has been asked to appear on February 16. She has to pay Rs 20 lakhs — ANI (@ANI_news) February 9, 2017
विज्ञापन


खबर के मुताबिक नोटिस में कहा गया है कि 'वित्त कानून 1994 के प्रावधानों और वहां बनाए गए नियमों के संबंध में सर्विस टैक्स के गैर भुगतान या चोरी को लेकर आपके खिलाफ जांच के संबंध में पूछताछ की जानी है। मेरे पास यह विश्वास करने का कारण है कि आपके पास इस जांच से जुड़े तथ्य या और दस्तावेज हैं।'

नोटिस में आगे कहा गया है कि, "यदि सानिया मिर्जा तय समय में कार्यालय में मौजूद हो कर सेवा कर से जुड़े मामलों का संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दे पाईं तो इसके लिए उन्हें दंडित भी किया जा सकता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें