फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह बोले- सपा-बसपा से हमें कोई डर नहीं, कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनाने का किया दावा

Sun, 18 Mar 2018 09:36 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली 
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन को खतरा मानने से इनकार करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि दोनों दल एक भी हो जाएं तो भी भाजपा को कोई डर नहीं है। उत्तर प्रदेश में पार्टी का हमेशा के लिए उदय हुआ है और अपना अस्तित्व को बचाने के लिए ये दोनों एक साथ आए हैं।  

विज्ञापन


गोरखपुर-फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में हार पर शाह ने एक चैनल के कार्यक्रम में कहा कि कम मतदान और सपा-बसपा के गठबंधन के चलते हमारी हार हुई है। हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं और इसका विश्लेषण कर आगे की रणनीति बनाएंगे। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके ऐसे दिन आ गए हैं कि वह दूसरों की जीत पर खुश हो रही है। हमने उनके 11 राज्य जीत लिए लेकिन वे हमारी 11 सीट हारने का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक 21वां राज्य होगा जहां चुनाव बाद भाजपा की सरकार बनेगी।  
विज्ञापन


कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के विपक्षी दलों को दिए गए डिनर पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एक समय था जब देश में इंदिरा बनाम ऑल था, अब मोदी बनाम ऑल है। रही बात डिनर की तो इसमें जाने से कुछ नहीं होता है। बहुत से लोग ऐसे थे जो फोन पर हमसे कह रहे थे कि आप बुलाएंगे तो हम वहां भी आ जाएंगे। टीडीपी के एनडीए से अलग होने पर उन्होंने कहा कि हमने हमेशा गठबंधन धर्म का पालन किया है।  

सत्ता विरोधी लहर का नहीं करना होगा सामना
शाह ने 2019 में सत्ता विरोधी लहर का सामना करने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 घंटे लोगों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। सरकार ने कई बेहतरीन काम किए हैं। विरोधी लहर उनके लिए होती है जो ऐशोआराम और सत्ता का दुरुपयोग करते हैं। अगले लोकसभा चुनाव के लिए 350प्लस सीटों का लक्ष्य तय करने की बात को उन्होंने खारिज किया। 

राम मंदिर मुद्दे से भटके नहीं
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम राम मंदिर मुद्दे और अनुच्छेद 370 पर अपने रुख से भटके नहीं हैं। मंदिर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से भी हाईकोर्ट जैसा ही फैसला आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें