उत्तर कोरिया ने एक बार फिर पूर्वी जलक्षेत्र की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। दक्षिण कोरिया की ओर से यह दावा किया गया है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने अमेरिका द्वारा क्षेत्र में दक्षिण कोरिया और जापान की सुरक्षा को लेकर दृढ़ प्रतिबद्धता जताने के जवाब में कड़ी सैन्य कार्रवाई शुरू करने की धमकी देने के कुछ घंटों बाद यह कदम उठाया।
बताया जा रहा है कि उत्तर कोरिया के पूर्वी तटीय इलाके वोनसान से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच गिरी। दक्षिण कोरिया ने इसे कोरियाई प्रायद्वीप की शांति और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाली कार्रवाई करार दिया। उत्तर कोरिया ने पिछले आठ दिनों में पहला बैलिस्टक मिसाइल प्रक्षेपण किया है।
जापानी प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरिया ने एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। प्योंगयांग ने शुक्रवार को पूर्व की ओर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया। इससे पहले दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ (JCS) ने पहले घोषणा की थी कि उत्तर कोरिया ने एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।
6100 की ऊंचाई के साथ 1000 किमी दूरी तय की, अमेरिकी जमीन तक मार करने में है सक्षम
उत्तर कोरिया ने शुक्रवार सुबह अमेरिका पर निशाना साधने के मकसद से बनी लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जो जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में जाकर गिरी। दक्षिण कोरिया-जापान गठजोड़ को मजबूत करने की अमेरिकी कोशिशों के खिलाफ उत्तर कोरिया द्वारा यह प्रक्षेपण किया गया।
मिसाइल को दागकर उत्तर कोरिया ने अपनी एटमी हमले शुरू करने की क्षमता दिखाई। अमेरिका तक निशाना साधने में सक्षम मौजूदा मिसाइल ने करीब 6,100 किमी की ऊंचाई के साथ 1000 किमी दूरी तय की। जापानी रक्षा मंत्री ने कहा, ऊंचाई से पता चलता है कि मिसाइल उच्च कोण पर लॉन्च हुई है।