दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) ने कोरोना वायरस महामारी के खतरे को देखते हुए अपने स्वास्थ्यकर्मियों और कर्मचारियों के इस्तेमाल के लिए लगभग 92,000 मास्क और 5,000 लीटर से अधिक सैनिटाइजर तैयार किया है।
एसईआर के प्रवक्ता संजय घोष के मुताबिक एसईआर के चार डिविजनों और खड़गपुर वर्कशॉप में मास्क और सैनिटाइजर का उत्पादन किया जा रहा है। इन मास्क की खासियतों में इनका कई बार उपयोग किया जाना शामिल है।
उन्होंने कहा कि खड़गपुर, आद्रा, रांची और चक्रधरपुर डिविजनों में चिकित्सा विभाग की सख्त निगरानी में मास्क और सैनिटाइजर तैयार किए जा रहे हैं।
इस दौरान घोष ने बताया कि अब तक 91,800 मास्क और 5,020 लीटर सैनिटाइजर का उत्पादन किया गया है। उन्होंने कहा कि ये मास्क और सैनिटाइजर लोको पायलट (चालक), गार्ड और कर्मचारियों के बीच बांटे जा रहे हैं ताकी उन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाया जा सके और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।