फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण की अभिनेत्री नमिता भाजपा में शामिल, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिलाई सदस्यता 

Sat, 30 Nov 2019 07:44 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तमिलनाडु
विज्ञापन
Namitha joins BJP - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रसिद्ध तमिल अभिनेत्री नमिता भाजपा में शामिल हो गई हैं। शनिवार को कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें सदस्यता दिलाई। नमिता बिल्ला, इंग्लिशकरन, 'जगन मोहिनी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। नमिता ने साल 2001 में मिस सूरत का खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा वह साल 2001 मिस इंडिया की रनरअप भी रही थीं। नमिता की साउथ में जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। 

विज्ञापन

 


बता दें कि इससे पहले तमिल अभिनेता राधा रवि भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे पहले वे द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के सदस्य रह चुके हैं। मार्च में डीएमके ने राधा रवि को अभिनेत्री नयनतारा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया था।

डीएमके ने कहा था कि रवि इस तरीके से काम कर रहे थे, जिससे कि पार्टी में असहमति थी। वह पार्टी के अनुशासन को धता बता रहे थे जिसकी वजह से उन्हें अस्थायी तौर पर पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसके अलावा वे ऐश्वर्या राय को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं। जिसके बाद कई अभिनेत्रियों ने उनके बयान की आलोचना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें