फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UN में मौदी की गैरमौजूदगी का फायदा उठाने की फिराक में पाक

Sun, 28 Aug 2016 01:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
d - फोटो : getty images
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएन) में पीएम नरेंद्र मोदी के शिरकत न करने की संभावनाओं के बीच पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को हवा देने की कोशिश कर सकता है। खबरों के अनुसार पाकिस्तान पीएम नवाज शरीफ यूएन में नरेंद्र मोदी की गैर मौजूदगी का फायदा उठाते हुए कश्मीर मुद्दे को उठाने का मन बना रहे हैं। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इस महासभा में भारत की ओर से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मौजूद रहेंगी। इससे पहले भी पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्यों के सामने कश्मीर पर अपना पक्ष रखा था। इतना ही नहीं पाक मंत्रालय ने सदस्यों के सामने UNSC प्रस्तावों के तहत उनके अंतरराष्ट्रीय दायित्वों की याद दिलाई।

कश्मीर मुद्दे पर दुनिया के कई हिस्सों में पाक ने भेजे 22 सांसद

d - फोटो : bbc
कश्मीर मुद्दे पर बौखलाए पाकिस्तान ने दुनिया के कई हिस्सों में 22 सांसदों को भेजने का फैसला लिया है। शरीफ ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में कश्मीर मुद्दा उठाने के लिए सांसदों को भेजने का फैसला लिया गया है। दरअसल सांसदों का यह समूह 11 महत्वपूर्ण देशों से संपर्क करेगा और कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का पक्ष रखेगा।

पाकिस्तान के सांसदों का यह दल जिन देशों में कश्मीर मुद्दे पर अपना पक्ष रखने निकला है, उनमें अमेरिका, बेल्जियम, फ्रांस, चीन, सऊदी अरब, तुर्की, दक्षिण अफ्रीका, रूस और ब्रिटेन जैसे देश शामिल हैं। माना जा रहा है पाकिस्तान का यह कदम दोनों देशों के रिश्तों में फिर से खटास का माहौल तैयार कर देगा।
 
विज्ञापन

पीएम मोदी के बलूच-POK मुद्दे का जिक्र करने पर बौखलाया पाक

बताते चलें कि पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंधों में खटास आ गई है। हाल ही में कश्मीर में आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में रोष फैला हुआ है और सेना और लोगों के बीच झड़प चालू है। इसके पीछे पाकिस्तान का भी हाथ माना जा रहा है। पाक, कश्मीर में भारतीय सेना और आम नागरिकों के बीच हुए झड़प के लिए सेना के रवैये को यूएन सभा में उठाने की योजना बना रहा है।

पाकिस्तान नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस समारोह में पीओके और बलूचिस्तान मुद्दे का जिक्र करने पर भी बौखलाया हुआ है। ऐसे में पीएम मोदी के यूएन सभा में न होने से पाकिस्तान का हौसला बुलंद दिख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें