फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाइट के चेक इन लगेज में नहीं ले जा सकेंगे लैपटॉप, जल्द लगेगी रोक

Wed, 25 Oct 2017 10:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
जल्द ही आप फ्लाइट में अपना लैपटॉप नहीं ले जा सकेंगे। आग लगने के डर से अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमान संगठन लैपटॉप जैसे पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (पीईडी) को चेक इन लगेज के साथ ले जाने पर रोक लगाने की तैयारी में है। इसके साथ ही कैबिन क्रू को ट्रेनिंग दी जा रही है, जिससे विमान में आग लगने जैसी स्थिति का वह सामना कर सकें। 
विज्ञापन


पिछले हफ्ते ही दिल्ली से इंदौर जा रही एक फ्लाइट में एक महिला यात्री के बैग में मोबाइल फोन फटने के कारण आग लग गई थी।

डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय विमान एजेंसियों ने चेक इन लगेज में लैपटॉप को ले जाने पर रोक लगाने का विचार कर रही है। एक बार निर्णय हो जाने के बाद भारत में भी यह नियम लागू हो जाएगा। फिलहाल विमान में पावर बैंक, पोर्टेबल मोबाइल चार्जर और ई-सिगरेट ले जाने पर पहले से ही रोक लगी हुई है। 

पढ़ें: तय समय पर नहीं भरी उड़ान, तो सबसे अंत में मिलेगा मौका

अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमान संगठन पीईडी उपकरणों पर रोक लगाने के लिए कागजी कार्रवाई कर रहा है। इसके लिए वह सुरक्षा मानकों की जांच कर रही है। अमेरिकी फेड्रल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। जिसमें कहा गया है कि कार्गो कैबिन में रखे सामन में आग लगने से प्लेन को नुकसान पहुंच सकता है। 
विज्ञापन


यूएन की जांच एजेंसी आईसीएओ ने बताया कि एफएए फायर सेफ्टी ब्रांच ने लैपटॉप को फुल चार्ज करके सूटकेस में रखकर 10 टेस्ट किए गए। उन्होंने टेस्ट के दौरान लिथियम आयन बैटरी के साथ एक हीटर रखा, जिससे थर्मल रनवे बन सके। उन्होने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यदि एक लिथियम आयन बैटरी को एयरोसोल के साथ रखते हैं, तो एयरोसोल में विस्फोट हो सकता है। 

कैबिन क्रू में रखे गए लैपटॉप में आग लगने पर तत्काल सुरक्षा कदम उठाए जा सकते हैं। अभी फोन, लैपटॉप, टैबलेट जैसे ज्यादातर पीईडी वस्तुओं को आप अपने चेक इन लगेज में ले जा सकते है। नियम लागू होने के बाद आप अपने लगेज के साथ इन वस्तुओं को नहीं रख सकेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें