फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू सूद फिर बने मसीहा, 170 से अधिक प्रवासी मजदूरों को हवाई जहाज से भेजा घर

Sat, 06 Jun 2020 05:48 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
sonu sood - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने 170 से अधिक प्रवासी मजदूरों को अपने खर्च पर बजट एयरलाइन कंपनी एयर एशिया इंडिया के विमान से उत्तराखंड के देहरादून के लिए रवाना किया।

विज्ञापन


एयरएशिया इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि एयरबस ए 320 विमान ने 173 प्रवासियों के साथ मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) से दोपहर लगभग 1:57 बजे उड़ान भरी। प्रवक्ता ने बताया कि यह विमान देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर शाम 4.41 बजे उतरा। 

प्रवासियों को हवाई जहाज से भेजने पर सोनू सूद ने कहा कि उनमें से ज्यादातर ने कभी भी हवाई यात्रा नहीं की थी। उन्होंने कहा, "एयरएशिया इंडिया के विमान से वे अपने परिवार के पास जा रहे थे, उनके चेहरे पर आई मुस्कुराहट ने मुझे बहुत खुशी दी।" बॉलीवुड अभिनेता ने यह भी कहा कि वह आगे भी अपने खर्च पर लोगों को उनके घर भेजने के लिए विमानों का इंतजाम करते रहेंगे। सूद ने पिछले हफ्ते केरल में फंसे 167 प्रवासी कामगारों के लिए एक विशेष चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था की थी ताकि वे ओडिशा में अपने घरों तक पहुंच सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें