प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी
- फोटो : पीटीआई
राजीव गांधी की आज पुण्यतिथि के मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए एक भावुक संदेश लिखा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए कहा, 'पापा, आपने जिस कुशल, समृद्ध और मजबूत भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी मैं पूरी करूंगा। आपकी सीख, आपके संस्कार और आपकी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी।'
प्रियंका गांधी
- फोटो : पीटीआई
राजधानी दिल्ली में स्थित उनकी समाधि 'वीर भूमि' पर आज सुबह एक प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। यहां कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी
- फोटो : पीटीआई
मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस अध्यक्ष
- फोटो : पीटीआई
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी अपने पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
प्रियंका गांधी, उनके बच्चें और राहुल गांधी
- फोटो : पीटीआई
पूरा देश आज राजीव गांधी को याद कर रहा है और अपनी श्रद्धांजलि दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें नमन किया।
प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी
- फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन।'
मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी
- फोटो : पीटीआई
मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी
- फोटो : पीटीआई
उन्होंने 31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की। 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में उनकी हत्या कर दी गई थी।