फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाएंगे सोनिया गांधी, खरगे और अधीर; भाजपा-RSS को घेरा

Wed, 10 Jan 2024 04:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बयान में कहा गया, 'स्पष्ट है कि एक अर्द्धनिर्मित मंदिर का उद्घाटन केवल चुनावी लाभ उठाने के लिए ही किया जा रहा है। 2019 के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को स्वीकार करते हुए और लोगों की आस्था के सम्मान में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी भाजपा और आरएसएस के इस आयोजन के निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार करते हैं।'
विज्ञापन
सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस के महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन


पार्टी की ओर जारी बयान में कहा गया कि पिछले महीने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन स्वरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला। इसमें आगे कहा गया कि भगवान राम की पूजा-अर्चना करोड़ों भारतीय करते हैं। धर्म मनुष्य का व्यक्तिगत विषय होता आया है, लेकिन भाजपा और आरएसएस ने वर्षों से अयोध्या में राम मंदिर को एक राजनीतिक परियोजना बना दिया है। 

बयान में कहा गया, 'स्पष्ट है कि एक अर्द्धनिर्मित मंदिर का उद्घाटन केवल चुनावी लाभ उठाने के लिए ही किया जा रहा है। 2019 के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को स्वीकार करते हुए और लोगों की आस्था के सम्मान में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी भाजपा और आरएसएस के इस आयोजन के निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार करते हैं।'
विज्ञापन


22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा
दरअसल, 22 जनवरी की दोपहर नवनिर्मित मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस दिन देशभर से अध्यात्म, सिनेमा, खेल, विज्ञान और सियासत से जुड़ी लोग कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। इससे पहले पवित्र नगरी को भव्य और दिव्य बनाया जा रहा है। मंदिर तक जाने वाले सड़क और यहां पड़ने वाले चौराहों को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। आम जनता के लिए भगवान के दरबार 23 जनवरी से खुलेंगे।

योगी ने कही यह बात
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए विपक्ष पर निशना साधा। उन्होंने कहा कि एक समय था जब अयोध्या नाम से कइयों को करंट लगता था। लोग अयोध्या का नाम लेने भी डरते थे, लेकिन आज पूरी दुनिया अयोध्या आना चाहती है। नए उत्तर प्रदेश में त्रेतायुगीन स्वरूप दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि एयर कनेक्टिविटी बढ़ाई गई है ताकि सम्मान से लोग आयेंगे, रामलला के दर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें