कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में नेशनल हेराल्ड मामले पर पहली बार सार्वजनिक टिप्पणी की है। उन्होंने दावा किया कि अखबार को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया में न उन्होंने, न राहुल गांधी और न ही अन्य संबंधित लोगों ने कोई पैसा लिया। उन्होंने सरकारी एजेंसियों की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उन्हें और राहुल को लंबे समय तक जांच के नाम पर परेशान किया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नेशनल हेराल्ड मामले में दावा किया कि अखबार को फिर से पटरी पर लाने की प्रक्रिया में उन्होंने, राहुल गांधी ने या इससे जुड़े अन्य लोगों ने एक भी पैसा नहीं लिया। उन्होंने इस मामले में पहली बार सार्वजनिक टिप्पणी की है।
विज्ञापन
सोनिया ने आत्मकथा बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव में नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर सरकारी एजेंसियों की कार्रवाई पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि उन्हें तथा राहुल को लंबे समय तक जांच के नाम पर परेशान किया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 में प्रतिष्ठित लेखा और कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद नेशनल हेराल्ड को फिर से पटरी पर लाने की पहल की गई थी। नेशनल हेराल्ड की स्थापना जवाहरलाल नेहरू ने 1938 में लखनऊ में ब्रिटिश शासन के खिलाफ राष्ट्रीय आंदोलन के स्वतंत्र मुखपत्र के रूप में की थी। बाद में यह बंद हो गया था। कांग्रेस नेता ने कहा कि 12 साल से अधिक समय बीतने के बावजूद मामला अब भी अदालत में विचाराधीन है।
दामाद वाड्रा के खिलाफ जांच का भी किया जिक्र
सोनिया ने दामाद रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ जांच का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 से वाड्रा के खिलाफ सरकारी एजेंसियों की कार्रवाई, बार-बार समन, गिरफ्तारी की आशंकाएं और भारी-भरकम कर जुर्माने का सिलसिला जारी रहा। इसका असर प्रियंका के बच्चों रेहान व मिराया पर भी पड़ा।