फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया-मनमोहन समेत 40 नेताओं को मिली जगह

Fri, 04 Oct 2019 07:10 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। कांग्रेस की इस सूची में 40 स्टार प्रचारकों के नाम दिए गए हैं। 

विज्ञापन

 


बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार की देर रात 84 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। एआईसीसी की ओर से रात 12:35 पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए। छह सीटों पर अंबाला कैंट, रादौर, लाडवा, बरवाला, फतेहाबाद और असंध सीट पर सहमति नहीं बन पाई है। 

पहली सूची में भजनलाल की बहू व कुलदीप बिश्नोई की पत्नी रेणुका बिश्नोई का नाम शामिल नहीं है। हांसी से उनकी जगह ओमप्रकाश पंघाल को उतारा गया है। पंघाल भी कुलदीप के करीबी हैं। पंचकूला से पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन और अंबाला से जसबीर मलौर को टिकट दिया गया है। 
विज्ञापन


अंबाला कैंट से निर्मल सिंह अपनी बेटी चित्रा सरवारा को टिकट दिलाने पर अडे़ हैं। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर के समर्थक दिन भर दिल्ली में पार्टी कार्यालय पर हंगामा कर विरोध जताते रहे परंतु उनको टिकट में मायूसी मिली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें